Parag Tyagi Podcast: शेफाली जरीवाला की याद में पराग त्यागी शुरू करेंगे पॉडकास्ट
Parag Tyagi Podcast: शेफाली जरीवाला, जो ‘कांटा लगा’ वीडियो सॉन्ग और ‘मुझसे शादी करोगी’ में अभिनय कर घर-घर मशहूर हुईं थीं, उनकी मौत ने पूरे मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया था. शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बाद उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी लगातार उनकी यादों को ताजा रखने का प्रयास कर रहे हैं.
वहीं अब एक नई घोषणा करते हुए पराग ने कहा कि वह शेफाली के नाम पर एक स्पेशल पॉडकास्ट सीरीज शुरू करने जा रहे हैं. वीडियो शेयर कर उन्होंने पॉडकास्ट की पूरी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है.
कब रिलीज होगी पराग त्यागी की ये पॉडकास्ट?
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक इमोशनल वीडियो में पराग (Parag Tyagi) ने फैंस को इसकी तारीख बताई, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. बता दें, यह पॉडकास्ट न केवल उनकी प्रेम कहानी को उजागर करेगा, बल्कि उस दर्दनाक रात की सच्चाई भी सामने लाएगा, जब शेफाली इस दुनिया से विदा हो गईं.
View this post on Instagram
वीडियो में पराग (Parag Tyagi) कहते हैं, ‘जैसा मैंने वादा किया था, आज मैं और परी (शेफाली का नाम) आपको बता रहे हैं कि हमारा चैनल कब लॉन्च हो रहा है. उस रात क्या हुआ. तो मैं आपको बता दूं कि शनिवार, 20 सितंबर को सुबह 11 बजे चैनल ‘शेफाली पराग त्यागी, परी और सिम्बा के पापा’ पर हम अपनी कहानी सुनाएंगे और पॉडकास्ट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेंगे’.
फैंस को अपने स्टूडियो का करवाया लाइव टूर
पराग (Parag Tyagi) ने फैंस से अपील की कि वे इसे जरूर देखें, क्योंकि जो सवाल वे पराग से पूछ रहे थे, उनके जवाब इस पॉडकास्ट में ही मिलेंगे. वीडियो में पराग ने स्टूडियो का लाइव टूर भी कराया, जहां पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग का काम जोर-शोर से चल रहा था.
कैमरा घुमाते हुए उन्होंने बताया, ‘हम अभी उसी स्टूडियो में हैं, जहां रिकॉर्डिंग हुई. दो एपिसोड पहले ही शूट हो चुकी हैं, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बाकी है, जिसमें एडिटिंग और म्यूजिक ऐड करना शामिल है. सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए, क्योंकि यह शेफाली की विरासत है’.
Must Read: The Bads Of Bollywood: आर्यन की डेब्यू सीरीज की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला
कैप्शन में उन्होंने (Parag Tyagi) लिखा, ‘हमारे पॉडकास्ट की तारीख का ऐलान हो गया! लिंक बायो में है। कृपया सब्सक्राइब करें और अपना प्यार देते रहें, जैसे हमेशा दिया है’.
