Param Sundari Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने परम सुंदरी से तोड़े अपनी ही 5 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कमाई

Param Sundari

Param Sundari Box Office Collection: ‘स्त्री 2’ जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्में देने वाले प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने जॉन अब्राहम की ‘तेहरान’ को कुछ ही दिन पहले ओटीटी पर रिलीज किया है. अब ये बैनर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ लेकर 29 अगस्त को थिएटर्स में आ चुका है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘योद्धा’ के बाद और जाह्नवी कपूर ‘देवारा पार्ट 1’ के बाद फैंस के सामने अपनी लवस्टोरी फिल्म के जरिए एक साथ आ चुके हैं. थिएटर में पहले से मौजूद ‘वश लेवल 2’, ‘कुली’, ‘वॉर 2’, ‘हृदयपूर्वम’ और ‘लोकाह’ के सामने ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है, चलिए जानते हैं.

‘परम सुंदरी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म (Param Sundari) ने सैक्निल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे पर 9:05 बजे तक 5.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़ा फिलहाल फाइनल नहीं हैं. अभी इसमें बदलाव हो सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

‘परम सुंदरी’ ने तोड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा की इन फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड

फिल्म ‘परम सुंदरी’ (Param Sundari) ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में सिद्धार्थ मल्होत्रा की इन फिल्मों को पीछे कर चुकी है.

जबरिया जोड़ी- 2.70 करोड़
अ जेंटलमैन- 4.04 करोड़
इत्तेफाक- 4.05 करोड़
योद्धा- 4.25 करोड़
हंसी तो फंसी- 4.65 करोड़

फिल्म (Param Sundari) का कलेक्शन अभी शुरुआती है और हो सकता है फाइनल डेटा आने तक ये उनकी ‘बार बार देखो’ (6.81 करोड़) और ‘कपूर एंड सन्स’ (6.85 करोड़) के करीब भी पहुंच जाए.

Must Read: Aunty Kisko Bola By Farah Khan: फराह खान लेकर आ रही हैं नया टैलेंट शो ‘आंटी किसको बोला’

‘परम सुंदरी’ का बजट और डायरेक्शन

बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म (Param Sundari) को 40-50 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नॉर्थ के लड़के और साउथ की लड़की की लवस्टोरी दिखाई गई है.