Parineeti Chopra-Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा से सगाई करने के लिए सज-धजकर तैयार हुए राघव चड्ढा, वायरल हुआ वीडियो
Parineeti-Raghav Engagement Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आज यानी 13 मई की शाम को धूमधाम से सगाई करने जा रहे हैं. दिल्ली में इंगेजमेंट से पहले राघव चड्ढा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कुर्ता-पजामा पहने हुए ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं.
आज होगी कपल की सगाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा किसी रूम के गेट पर खड़े हैं और कुछ पीते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो कपूरथला हाउस का बताया जा रहा है, जहां पर आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सगाई करने वाले हैं. कपल की सगाई में सुरक्षा को लेकर चूक ना हो, इसके लिए फुल सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है. इसकी झलक वीडियो में देखने को मिल रही है.
इंगेजमेंट सेरेमनी में 150 मेहमान होंगे शामिल
View this post on Instagram
जानकारी के मुताबिक, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई में लगभग 150 मेहमान शामिल होंगे. इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है. शनिवार को प्रियंका चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. वह भी अपनी कजिन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंची हैं.
एक-दूसरे को डेट कर रहे थे परिणीति-राघव
गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले कई दिनों से आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ रिलेशनशिप को लेकर छाई हुई हैं. कभी लंच डेट तो कभी आईपीएल मैच देखते हुए दोनों स्पॉट हो चुके हैं लेकिन कपल ने अपने रिश्ते पर कभी मुहर नहीं लगाई. हालांकि, अब दोनों सगाई करने जा रहे हैं. इसके बाद दोनों बहुत जल्द सात फेरे लेंगे. अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस उनकी सगाई की फोटोज़ देखने के लिए बेताब हो रहे हैं.
Must Read: Pushpa 2 Movie: ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 65 करोड़ में बिके फिल्म के राइट्स
