Pathan Movie Review: शाहरुख खान की ‘पठान’ है फुल पैसा वसूल, देखने से पहले पढ़ें फुल मूवी रिव्यू

pathan box office collection hindi

कैसी है फिल्म की स्टोरी?

फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है. इसकी कहानी कोई बहुत अलग या नहीं है किसी भी आम स्पाई फिल्म की तरह इसमें भी एक एजेंट पठान है. जिसको देश की सुरक्षा से जुड़ा एक खास मिशन सौंपा जाता है. अब पठान को मिशन सौंपा गया है तो जाहिर वो इसे पूरा भी कर ही लेगा. लेकिन कहानी इस बारे में नहीं है कि वो इसे पूरा कर पाता है या नहीं, कहानी आपको ये बताती है कि वो कैसे इसे पूरा करता है.

Pathaan | Official Trailer | Shah Rukh Khan | Deepika Padukone | John Abraham | Siddharth Anand


इसे पूरा करने के लिए पठान को कई बार अपनी जान दांव पर लगानी पड़ती है, दुश्मनों की धुआंदार पिटाई करनी पड़ती है… और भी बहुत कुछ. फिल्म में दीपिका पादुकोण इस मिशन को पूरा करने में शाहरुख की मदद करते हैं और उनके सामने खड़े हैं जॉन अब्राहम. जॉन एक ऐसे दुश्मन हैं जिन्हें हरा पाना इतना आसान नहीं है, लेकिन देश की खातिर दीपिका-शाहरुख उनसे लोहा लेते दिखते हैं. वैसे तो ये फिल्म पठान-पठान और पठान के बारे में ही है. लेकिन अकेले जॉन अब्राहम, दीपिका और शाहरुख पर भारी पड़ते दिखते हैं.

जॉन अब्राहम ने लगाई जान

फिल्म ‘पठान’ शुरू के एक घंटे तक कमाल की फिल्म है। बेहतरीन एडिटिंग। पठान का मिशन में शामिल होना। रॉ के अफसरों का आपस में नीति नियंताओं के फैसलों को लेकर बहस करना और फिर दुबई के एक सम्मेलन में शामिल होने जा रहे वैज्ञानिकों पर हमला। जॉन अब्राहम को यशराज फिल्म्स की ही फिल्म ‘धूम’ ने करियर का जीवनदान दिया था। इस बार भी जॉन वैसे ही एक किरदार में हैं। पता नहीं निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ‘धूम’ देखी कि नहीं क्योंकि अगर देखी होती तो कम से कम ‘धूम’ के क्लाइमेक्स का आखिरी सीन हू ब हू कॉपी नहीं करते। विलेन को मारने के और भी सौ तरीके हैं। लेकिन सिद्धार्थ आनंद ने लगता है कि इस फिल्म को मसाला फिल्म बनाने के लिए जहां से जो मसाला मिल सका, उठा लिया है। पकवान अच्छा बना है। स्वादिष्ट भी है। लेकिन इसकी खुशबू भी ताजी होती तो फिल्म वाकई बेहद कमाल की फिल्म बन सकती थी। रक्तबीज का जैसे ही जिक्र आता है, याद आता है ‘जंगलबुक’ में आग को मिला नाम, रक्तफूल।

फिल्म पठान में सलमान खान की धांसू एंट्री

शाहरुख खान की पठान फिल्म सिमेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है. फिल्म को फैंस के साथ-साथ सभी स्टार्स भी काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म से जुड़ी कई अपडेट्स सामने आ रही है. अब आपको हम फिल्म में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री दिखाएंगे.