पोस्टपोन हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज डेट, करण जौहर ने किया न्यू रिलीज डेट का किया खुलासा
करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को ठीक तीन महीने के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। यह फिल्म पहले 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के कलाकारों और क्रू ने बीते गुरुवार को इंस्टाग्राम पर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की नई रिलीज डेट- 28 जुलाई, 2023 की घोषणा की।
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज की नई डेट की घोषणा करते हुए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर की 2016 की फिल्म ‘ऐ-दिल-है मुश्किल’ के बाद निर्देशक के रूप में वापसी कर रही है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बारे में अपना उत्साह शेयर करते हुए, करण ने बीते गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की।
View this post on Instagram
ऐसी होगी फिल्म की कहानी
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म में रणवीर सिंह एक अमीर लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकि आलिया मध्यवर्गीय परिवार की लड़की का किरदार निभा रही हैं और दोनों को मुलाकात के बाद प्यार हो जाता है। लेकिन इस रिश्ते से उनके माता-पिता काफी नाखुश होते हैं। इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी।
जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का एलान पिछले साल करण जौहर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी थी। फिल्म को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। फिल्म में रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी के लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। रणवीर और आलिया के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में प्ले करती नजर आएगी।
