‘ऐ वतन मेरे वतन’ का दमदार टीज़र रिलीज़:सारा अली खान फ्रीडम फाइटर के रोल में आईं नजर, अंग्रेज़ों के खिलाफ Sara Ali Khan ने छेड़ी जंग

ae watan mere watan

बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड्स और अब बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) अब अपनी अपकमिंग फिल्म में एकदम नए अवतार में नजर आने वाली हैं.

Ae Watan Mere Watan Teaser: ऐ वतन मेरे वतन (Ae Watan Mere Watan) में अपने किरदार को लेकर सारा अली खान बेहद उत्साहित हैं और इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा: “ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है, क्योंकि मुझे लगता है कि इसकी कहानी लोगों तक पहुंचनी ही चाहिए. मैं इस किरदार को निभाते हुए गौरव और जिम्मेदारी की भावना का अनुभव कर रही हूं.

Must Read: Double XL (2022) Hindi Full Movie Watch Online HD Download | 720p, 480p Online in HD Quality

सारा अब एक पीरियड ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका नाम है ‘ऐ वतन मेरे वतन’ (Ae Watan Mere Watan Release Date). इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें सारा अली खान (Sara Ali Khan Upcoming Movie) एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में होंगी. भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day 2023) से पहले, प्राइम वीडियो ने आने वाली अमेज़न ऑरिजिनल मूवी, ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का फर्स्ट-लुक लॉन्च किया, जो एक श्रद्धांजलि है भारत के स्वतंत्रता की संघर्ष करने वाले निडर नायकों की.

Ae Watan Mere Watan Teaser

‘ऐ वतन मेरे वतन’ बॉम्बे में एक कॉलेज की लड़की की कहानी है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है। यह फिल्म 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और भारत के युवाओं के साहस, देशभक्ति, बलिदान और साधन संपन्नता की कहानी कहती है। फिल्म में सारा उषा मेहता के किरदार को निभाएंगी। उषा ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सीक्रेट ऑपरेटर बनकर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी।