The Bads Of Bollywood Preview: आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू देख इंप्रेस हुए फैंस

The Bads Of Bollywood

The Bads Of Bollywood Preview: पिछले 30 सालों से हिंदी सिनेमा जगत में राज कर रहे शाहरुख खान के बेटे अब अपने पापा की लीगेसी को आगे बढ़ाने वाले हैं. बॉलीवुड के बादशाह के बेटे आर्यन खान जल्द अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं. उनकी डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. आज मेकर्स ने इस सीरीज का प्रीव्यू इवेंट लॉन्च किया जिसके बाद फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

20 अगस्त को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bads of Bollywood) का प्रीव्यू शेयर किया. इसे देखते ही फैंस ने इस पर कॉमेंट्स की बौछार शुरू कर दी है. इस सीरीज के प्रीव्यू को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सीरीज की कहानी फैंस के दिलों में अपनी जगह बना रही है.

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीव्यू पर फैंस कर रहे रिएक्ट
एक यूजर ने कहा- ‘आर्यन खान ने ये साबित कर दिया कि मेहनत अकेले में करें, आपकी कामयाबी ही आपके नाम का डंका बजाएगी.’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘मुझे मेरे नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन को रिन्यू करने की वजह मिल गई.’ इसके आगे भी कमेंट्स का सिलसिला जारी रहा. एक यूजर ने लिखा- ‘फाइनली बॉलीवुड में देखने के लिए एक अच्छी कहानी है, इंतजार रहेगा.’ कई लोगों ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bads of Bollywood) के कैमियो लाइन आप को लेकर भी आर्यन खान की तारीफ की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

‘सारे शोज का बाप…’
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bads of Bollywood) का प्रीव्यू रिलीज होने के बाद से ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस आर्यन खान के डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने भी इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसाया है. कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा- ‘ये सारे शोज का बाप है.’ इसके साथ ही हिमेश रेशमिया, संजय कपूर, फिल्ममेकर जोया अख्तर समेत अन्य कई बड़े कलाकारों ने भी ‘द बैड्स ऑफ बॉलिवुड’ के प्रीव्यू में कमेंट कर आर्यन खान की तारीफ की है.

कब रिलीज होगी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’?
आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bads of Bollywood) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से स्ट्रीम होगी. स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में नजर आने वाले हैं तो वहीं राघव जुयाल, बॉबी देओल, आन्या सिंह, गौतमी कपूर संग अन्य कई स्टार्स भी इस सीरीज में नजर आएंगे. वहीं इसमें सलमान खान, रणबीर सिंह और कारण जौहर का जबरदस्त कैमियो लाइन आप देखने को मिलेगा.