
Priyanka Chopra proposed Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को शादी के लिए इस अंदाज में किया था प्रपोज

Priyanka Chopra proposed Nick Jonas: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं। उनका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत बड़ा प्रभाव है, वे हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी व्यक्तिगत जीवन पर चर्चा बहुत होती है, और उनकी बेबाकी और अंदाज उन्हें अन्यान्य बॉलीवुड स्टार से अलग करती हैं।वह प्रोफेशनल से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रहती है। सबसे ज्यादा फैंस निक जोनस के साथ उनका खूबसूरत रिश्ता पसंद करते हैं।
हाल ही में बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस ने अपने डेटिंग के समय की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने 20 जुलाई 2018 को प्रियंका को प्रोपज़ किया था और इस मोमेंट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर जाहिर किया अपना रोमांटिक पल। इस कपल को शादी के 6 साल पूरे होने वाले हैं।
View this post on Instagram
तस्वीर में देखा जा सकता है, वह प्रियंका (Priyanka Chopra) को शादी के लिए प्रपोज करते दिख रहे हैं। जिसमें वह प्रियंका का हाथ अपने हाथ में थाम कर बैठे हैं। निक कैमरे पर स्माइल करते हुए पोज कर रहे हैं। पीसी अपनी उंगली में मैरिज प्रपोज़ल की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए चेहरा छिपा रही हैं। इसके साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा- “आज से 6 साल पहले मैंने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला को शादी के लिए प्रपोज़ किया था। हां कहने के लिए थैक्यू प्रियंका।”
बता दें ,निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी एक दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही तरीके से हुई थी। इस शादी में उनके परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया था।