Rajeev Sen and Charu Asopa: अलग हुईं राजीव सेन और चारु असोपा की राहें, ऑफिशियल तौर पर हुआ तलाक

Rajeev Sen and Charu Asopa

Rajeev Sen and Charu Asopa: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और मॉडल राजीव सेन (Rajeev Sen and Charu Asopa) ऑफिशियल तौर पर अलग हो चुके हैं। पिछले काफी समय से चल रही तकरार के बीच आज कपल का फाइलनी कागजी तलाक हो गया है। चारु असोपा से तलाक के बाद राजीव ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी भी दी है।

आज 8 जून 2023 को चारु और राजीव (Rajeev Sen and Charu Asopa) के तलाक की अंतिम सुनवाई थी और अब दोनों ऑफिशियली तौर पर अलग हो गए हैं। हाल ही में, राजीव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चारु संग एक फोटो शेयर कर लिखा- ”यहां कोई अलविदा नहीं है। भले ही दो लोग हमेशा एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाएं, लेकिन प्यार हमेशा रहेगा। हम हमेशा अपनी बेटी के लिए मॉम एंड डैड बने रहेंगे।”

Must Read: Adipurush Movie Trailer: शानदार और भव्य तरीके से हुआ फिल्म ‘आदिपुरुष’ का फाइनल ट्रेलर लॉन्च

तस्वीर में राजीव चारु (Rajeev Sen and Charu Asopa) को हग करते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है।

बता दें, राजीव सेन और चारु असोपा (Rajeev Sen and Charu Asopa) ने 16 जून, 2019 में शादी रचाई थी। अब दोनों की शादी की चौथी सालगिरह से कुछ दिन पहले दोनों की राहें अलग हो गईं हैं। दोनों के बीच पिछले लंबे समय से उतार-चढ़ाव चल रहे थे। हालांकि दोनों ने रिश्ते को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।