Rakhi Sawant and Adil Khan: जेसीबी पर चढ़कर ससुराल पहुंचीं राखी सावंत, आदिल बोले- ‘वह कोर्ट आएं और इस नाटक को खत्म करें’
Rakhi Sawant and Adil Khan: आदिल खान दुर्रानी और राखी सावंत (Rakhi Sawant and Adil Khan) के बीच विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है. राखी ने बताया कि उनकी बायोपिक के लिए आलिया भट्ट और विद्या बालन से कॉन्टेक्ट किया गया है. उन्हें निर्माताओं से गिफ्ट में एक कार भी मिली.
जेसीबी पर चढ़कर ससुराल पहुंचीं राखी सावंत ने किया तमाशा
आदिल ने मीडिया के सामने राखी (Rakhi Sawant) के सभी आरोपों को गलत बताया और साफ किया कि कार की कीमत 41 लाख रुपये नहीं है. आदिल और राखी सावंत के झगड़े को लेकर चल रहे मीडिया ट्रायल में अब एक नया मोड़ आ गया है. बता दें कि राखी हाल ही में अपनी बायोपिक के लॉन्च के लिए मैसूर गईं थीं.
View this post on Instagram
उन्होंने खुलासा किया कि निर्माताओं ने उनकी बायोपिक के लिए आलिया भट्ट और विद्या बालन से संपर्क किया है. साथ ही प्रोड्यूसर शैली और शाहबाज ने राखी को एक कार भी गिफ्ट की.
परेशान आदिल बोले- ‘वह कोर्ट आएं और इस नाटक को खत्म करें’
राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आदिल की जकीर नाम के किसी व्यक्ति के साथ पैसों की डील करते हुए तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘जकीर भाई से पैसे लेते आदिल, तुम्हें शर्म आनी चाहिए. अब आप उसे जोकर बता रहे हैं, शर्म आनी चाहिए.
आदिल मैसूर के लोगों ने आपकी मदद की है और आप पैसे ले रहे हैं. ये एक तस्वीर का सबूत है’. राखी सावंत (Rakhi Sawant) के मैसूर नाटक पर आदिल खान दुर्रानी ने भड़कते हुए कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि राखी कोर्ट आएं और इस नाटक को खत्म करें, मैं तंग आ गया हूं’.
Must Read: आलीशान घर की मालकिन है हरियाणा की देसी क्वीन Sapna Choudhary
बता दें कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) रविवार को देर रात आदिल के घर मैसूर जा पहुंची. यहां राखी ने काफी ग्रैंड एंट्री मारी. ढोल-नगाड़ों के साथ वह JCB में चढ़कर पति आदिल के घर पहुंची. इतना ही नहीं वह इस दौरान काफी डांस करती नजर आई.
