Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: मैचिंग ड्रेस के साथ हाथ में हाथ दिए इवेंट में खूबसूरत अंदाज में पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार) को जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में141वें इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी सेशन का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन में देश-विदेश से कई हस्तियां पहुंचे। एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) के साथ इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान कपल के ट्रेडिशनल लुक ने लाइमलाइट बटोर ली। लुक की बात करें तो आलिया ने डार्क ब्लू सूट पेयर किया था जिस के गले पर इम्बॉइडरी की थी।

सूट के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। इस लुक को एक्ट्रेस ने हैवी ईयररिंग्स से कंप्लीट किया था। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, माथे पर लाल बिंदी लगाए आलिया बेहद सुंदर लग रही थीं। हेयरस्टाइल की बात करें तो आलिया (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) ने जूड़ा बना रखा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

इस दौरान आलिया ने गोल्डन हील्स में पेयर किए थे। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) भी लुक के मामले में किसी से कम नहीं दिखे। एक्टर ब्लू कलर की शेरवानी पहन वाइफ आलिया के साथ ट्विनिंग करते दिखे।

ब्लू शेरवानी, व्हाइट पैंट और ब्राउन जूता पहने एक्टर रॉयल लुक दे रहे थे।इस दौरान आलिया (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) पति का हाथ थामे नजर आईं। सामने आई हर तस्वीर में एक्ट्रेस रणबीर का बाजू पकड़ी दिखाई दे रही हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Must Read: करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं Pooja Hegde

काम की बात करें तो आलिया फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा की शूटिंग कर रही हैं। दूसरी ओर रणबीर (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) फिलहाल अपनी आगामी फिल्म एनिमल की रिलीज की तैयारी में हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल हैं।