Rhea Chakraborty in MTV Roadies: एमटीवी रोडीज सीजन 19 में गैंग लीडर के रूप में शामिल हुईं रिया चक्रवर्ती

Rhea Chakraborty

Rhea Chakraborty in MTV Roadies: एमटीवी रोडीज के अपकमिंग सीजन 19 में ‘कर्म या कांड’ में बॉस लेडी के रूप में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) नजर आएंगी। भारत की सबसे लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी टेलीविजन शो एमटीवी रोडीज के फ्रेंचाइजी में इस बार के 19 सीजन में ‘कर्म या कांड’ की रोमांचक थीम दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस सीजन को होस्ट सोनू सूद होस्ट करने वाले है और शो में 3 गैंग लीडर है जिसमे रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरुका, गौतम गुलाटी शामिल है, इस बात का खुलासा हो गया है।

कई भाषाओं में फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली इस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का ब्रांड के साथ पुराना नाता है, एमटीवी के रियलिटी टेलीविजन शो, टीवीएस स्कूटी टीन डीवा के साथ अपने मनोरंजन की शुरुआत कर रही है। उन्होंने एक पॉपुलर होस्ट और कई यूथ शो में वीजे के रूप में एक मजबूत करियर बनाया और सिल्वर स्क्रीन पर एक सफल शुरुआत की।

लेटेस्ट सीज़न 19 का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए, गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कहा कि, “मैं एमटीवी रोडीज़ कर्म या कांड का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, यह बहुत पॉपुलर रियलिटी शो है। एमटीवी के साथ काम करना घर वापसी जैसा लगता है। मैं सोनू सूद और अपने साथी गैंग लीडर्स के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि मुझे इस रोमांचक सफर के दौरान अपने दृढ़ और निडर पक्ष का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। मुझे इस अविश्वसनीय नए साहसिक कार्य के लिए प्रशंसकों से प्यार और समर्थन मिलने की उम्मीद है।”

Must Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ‘किसी का भाई किसी का जान’ का नया पोस्टर आउट, एक दूजे की आंखों में खोए दिखे सलमान खान-पूजा हेगड़े

इसे जोड़ते हुए, देबोराह पॉलीकार्प, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और हेड – कंटेंट ओरिजिनल्स, एमटीवी ने कहा की, “एमटीवी रोडीज़ हाई-ऑक्टेन एडवेंचर, यात्रा और नाटक के अपने अग्रणी मिश्रण के लिए जाना जाता है। शो युवा मनोरंजन में एक सांस्कृतिक आधार बन गया है। नए सीज़न के लिए, रिया (Rhea Chakraborty) शो के साथ जुड़ना हमारे लिए खुशी की बात है। इन्होंने हमारे साथ इस इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया। हमें यकीन है कि दर्शक और प्रशंसक असली रिया को एक गैंग लीडर के रूप में दृढ़ और निडर अवतार में देखना पसंद करेंगे।”

नए सीज़न के लिए मल्टी-सिटी ऑडिशन शुरू होने जा रहें हैं। फैंस सिर्फ एमटीवी रोडीज़ कर्म या कांड की एकमात्र महिला गैंग लीडर के रूप में रिया (Rhea Chakraborty) को अपने साहसी और उत्साही पक्ष को देखने के लिए इंतजार कर रहें हैं।