KGF 3 Release Date: फिर लौट रहे हैं ‘रॉकी भाई’, यश की ‘केजीएफ 3’ की रिलीज डेट का हुआ खुलासा

KGF 3

KGF CHAPTER 3: केजीएफ 1 और केजीएफ 2 के बाद अब इसके अगले पार्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे. यश की अगली फिल्म केजीएफ 3 (KGF 3) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है.

केजीएफ 3 को लेकर सामने बड़ी अपडेट

इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म (KGF 3) की शूटिंग अगले साल यानी 2024 से शुरू हो जाएगी. होम्बले फिल्म्स के मालिक विजय किरागंदुर ने सुपरहिट केजीएफ सीरीज के अगले पार्ट की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. बता दें कि मेकर्स इस साल के अंत तक फिल्म की अनाउंसमेंट कर देंगे.

इस साल रिलीज होगी यश की मचअवेटेड फिल्म

इस साल 21 दिसंबर को फिल्म (KGF 3) की रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी. वहीं विजय ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अलगे साल 2024 के अक्टूबर महीने से शुरू होगी. वहीं साल 2025 इसे रिलीज किया जाएगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल ‘केजीएफ 3’ के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है.

‘सलार’ से है गहरा कनेक्शन

वहीं सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत नील इन दिनों प्रभास की फिल्म सलार को बनाने में व्यस्थ हैं. वहीं इसके बाद वह जूनियर एनटीआर के साथ एक फिल्म पर काम करेंगे. इसके बाद वह यश की फिल्म ‘केजीएफ 3’ को डायरेक्ट करेंगे. करीबी सूत्रों के मुताबिक, प्रभास की ‘सलार’ के साथ यश की ‘केजीएफ 3’ (KGF 3) का गहरा कनेक्शन बताया जा रहा है. खबरें हैं कि सलार में प्रभास कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं.

दोनों फिल्में थीं सुपरहिट

‘केजीएक चैप्टर 1’ और ‘केजीएक चैप्टर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. जहा एक तरफ केजीएक चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड 238 करोड़ रपये कमाए थे तो वहीं केजीएक चैप्टर 2 ने 1215 करोड़ का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. ऐसे में अब इसके तीसरे पार्ट (KGF 3) को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

Must Read: Ranveer Singh car collection: रणवीर सिंह के कार कलेक्शन में शामिल हुई एक और नई कार, कार के साथ हुए स्पॉट