IIFA Awards: आइफा अवॉर्ड में सलमान ने विक्की कौशल को सलमान ने किया इग्नोर, वीडियो वायरल
IIFA Awards: इस वक्त पूरा बॉलीवुड अबु धाबी में है। भारतीय सिनेमा का सबसे मशहूर अवॉर्ड शो आईफा (IIFA Awards) अबू धाबी के यस आइलैंड में आयोजित होगा। सलमान खान, विक्की कौशल सहिते कई सारे सितारे आईफा 2023 में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं बीते दिन आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
सलमान ने Vicky Kaushal को किया इग्नोर
दरअसल, इस वीडियो (IIFA Awards) में सलमान खान कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल को इग्नोर करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विक्की कौशल फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवा रहे होते हैं तभी वहां अपने बॉडीगार्ड्स के साथ सलमना खान पहुंच जाते हैं।
No matter who you are, you have to clear the path when Tiger is on his way.
The persona of #SalmanKhan 🔥 pic.twitter.com/pRSB7iwQ82
— MASS (@Freak4Salman) May 25, 2023
सलमान को देख विक्की (IIFA Awards) उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे आते हैं लेकिन सलमान सिर्फ एक लपक देकर आगे निकल जाते हैं। इस दौरान सलमान का एक बॉडीगार्ड विक्की को धक्का देकर उन्हें साइड कर देता है। इस वीडियो को देखने के बाद तो ऐसा ही लग रहा है कि सलमान खान विक्की (IIFA Awards) को पहचान ही नहीं पाए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। यूजर्स सलमान के इत बर्ताव के लिए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
Must Read: Satya Prem Ki Katha: ‘सत्यप्रेम की कथा’ के पहले सॉन्ग ‘नसीब से’ का टीजर हुआ रिलीज़
