सलमान खान की दिखी गणेश भक्ति, वीडियो हुआ वायरल
Salman Khan
बीते दिन हर तरफ गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिली. लगभग हर सेलेब गणपति बप्पा के रंग में डूबा नजर आया। सोशल मीडिया पर बप्पा की तस्वीरें वायरल हो रही थीं. इसी बीच सलमान खान (Arpita Khan) ने भी एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो रहे हैं. कल यानी गणेश चतुर्थी के दिन सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता ने अपने घर में गणपति की स्थापना की. अर्पिता के घर गणपति की पूजा करने पहुंचे बॉलीवुड के कई सेलेब्स और बप्पा की आरती की. सलमान खान भी इस दौरान भक्ति के रंग में डूबे नजर आए।
भक्ति में डूबे दिखे सलमान
सलमान खान ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इस वीडियो में वह अपनी बहन अर्पिता के घर गणपति की पूजा करते नजर आ रहे हैं. अर्पिता के घर गणेश पूजा के दौरान कई और फिल्मी सितारे भी मौजूद रहे। सलमान खान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गणेश आरती की। अभिनेता को इस तरह भक्ति में डूबा देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं.
View this post on Instagram
पति के साथ पहुंची कटरीना
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान खान आरती थाली के साथ गणेश वंदना करते नजर आ रहे हैं. सलमान के अलावा रितेश देशमुख, आयुष शर्मा, अर्पिता खान भी बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं. आरती के दौरान सलमान भी गणेश भक्ति में डांस करते नजर आए। आपको बता दें, अर्पिता खान शर्मा के घर हुई इस गणेश पूजा में कैटरीना कैफ के साथ उनके पति विक्की कौशल भी पहुंचे.
