Sanjeeda Sheikh dating Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे को डेट कर रहीं संजीदा शेख इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा
Sanjeeda Sheikh dating Harshvardhan Rane: टीवी एक्टर आमीर अली की एक्स वाइफ संजीदा शेख इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) को डेट कर रहीं हैं। कपल काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकी कपल ने अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन अब दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट ने कपल की पोल खोल दी है।
‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने अपने इंस्टाग्राम पर जंगल सफारी की फोटोज शेयर की थी और ऐसी ही कुछ सेम फोटोज एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखी गई, जिससे साफ पता लग रहा है कि कपल एक साथ वेकेशन इंजॉय कर रहें थे। एक्ट्रेस ने सेम लोकेशन का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे जीप में अपनी बेटी के साथ मस्ती करती नजर आईं।
View this post on Instagram
इन सब के चलते अब एक्टर ने इस मामले पर खुलकर बात की है। हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर बात की है। जब एक्टर से संजीदा शेख को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि वे जब कहीं भी उन्हे मिलती है तो वे उन्हे तुरंत गले लगा लेते हैं।
आपको बता दें कि संजीदा और हर्षवर्धन (Harshvardhan Rane) ने फिल्म ‘तैश’ में साथ में काम किया था। बात करें एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने एक्टर आमिर अली से साल 2012 में शादी की थी और शादी के 10 साल बाद कपल का तलाक हो गया था।
