Sara Ali Khan and Saif Ali Khan: ब्लैक सूट-बूट में सारा की पापा सैफ संग की ट्विनिंग दिए जबरदस्त पोज
Sara Ali Khan and Saif Ali Khan: सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने काम से लेकर हर अंदाज से सारा ने हमेशा फैंस का दिल जीता है। अब हाल ही में सारा ने अपने पापा सैफ संग ट्विनिंग की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई। तस्वीरों में बाप-बेटी का ये दमदार लुक खूब पसंद आ रहा है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) ब्लैक सूट-बूट में गजब लुक दे रही हैं। व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कोट-पैंट में सारा बॉस लेडी लग रही हैं। जबकि उनके पापा सैफ अली खान भी अपनी बेटी से ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। व्हाइट शर्ट के साथ टाई और ब्लैक पैंट-कोट में वह दमदार लग रहे हैं और कैमरे के सामने बेटी संग जबरदस्त पोज दे रहे हैं।
Must Read: Tamannaah Bhatia ने डीप नेक व्हाइट टॉप में गिराई बिजलियां
बता दें, सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सैफ के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। सैफ और सारा ने विज्ञापन फिल्मों की एक सीरीज के लिए एक साथ शूटिंग की है। दोनों एक इंश्योरेंस ऐड के लिए साथ आए हैं।
