Farzi Teaser Out: शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ का टीजर रिलीज, इस टीजर में शाहिद कपूर एकदम अलग अवतार में दिखे।

Farzi Web Series download

शाहिद के प्रशंसक लंबे समय से इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। फर्जी में शाहिद बिलकुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। शो में वह एक पेंटर की भूमिका में दिखेंगे।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की ओटीटी डेब्यू सीरीज ‘फर्जी’ का टीजर सामने आ गया है। इस टीजर में शाहिद कपूर एकदम अलग अवतार में दिखे।

कहां रिलीज होगी Farzi?

शाहिद कपूर स्टारर वेब सीरीज ‘फर्जी’ की बात करें तो, ये ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हालांकि, अबतक इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। वहीं इसकी बाकी स्टार कास्ट्स का खुलासा होना भी अभी बाकी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘जर्सी’ में देखा गया था।

Must Read: OTT Release जनवरी 2023 में OTT पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

Must Read: Sunny Deol Upcoming Movies Gadar 2 – 2023: कास्ट एंड क्रू, स्टोरी, कहानी, फोटो, तस्वीरें, रिव्यू, रिलीज़ डेट, वीडियो और ट्रेलर

ऐसा है ‘फर्जी’ का टीजर

शाहिद कपूर की सीरीज ‘फर्जी’ काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। शाहिद इस सीरीज से ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने आ रहे है। इसी बीच सीरीज का टीजर सामने आया है, जो काफी शानदार है। ‘फर्जी’ सीरीज के टीजर में शाहिद कपूर पेंटिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। जब पेंटिंग में कुछ और नहीं शाहिद कपूर नई सीरीज ‘फर्जी’ का नाम लिखा था। इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने कैप्शन भी दिया है, जो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। शाहिद कपूर ने लिखा ‘नया साल, नया माल’ शाहिद कपूर का ये अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सीरीज का ये टीचर लीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शाहिद कपूर के फैंस खूब शेयर कर रहे है। साथ ही साथ इसको लेकर अपना रिएक्शन भी देते हुए दिखाई दिए।

Shahid Kapoor का ओटीटी डेब्यू

इस शानदार आई कैची टीजर को रिलीज करते हुए शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा है,’नया साल, नया माल’। फैंस को शाहिद का ये हटके अंदाज काफी पसंद आ रहा है। साथ ही उनकी लाइन से ऐसा लग रहा है कि वेब सीरीज में काफी सस्पेंस भी देखने को मिलने वाला है। टीजर पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और इसकी रिलीज के लिए एक्साइटमेंट जाहिर करते नजर आ रहे हैं।