Shahrukh Khan proposed Priyanka Chopra: शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए किया था प्रपोज
Shahrukh Khan proposed Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 43 साल की होने वाली हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन स्टार निक जोनस से शादी की थी और दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। मगर एक समय ऐसा भी था जब शादीशुदा शाहरुख खान ने सबके सामने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा भी उनकी बात सुनकर झेंप गई थीं।
जी हां! एक वक्त ऐसा था जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और शाहरुख खान का नाम एक दूसरे से जोड़ा जा रहा था। दोनों ने 2011 में आई फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन’ में काम किया था और तभी खबर आ रही थी कि एक्टर्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया था।
एक इवेंट के दौरान किया था प्रपोज?
एक इवेंट में शाहरुख खान ने गाने के बीच में शाहरुख ने प्रियंका (Priyanka Chopra) को पूछा था कि क्या वो उनसे शादी करेंगी। उन्होंने कहा था, “प्रियंका तुम्हें देने के लिए मेरे पास पैसे तो नहीं हैं। मैं गाना गाकर तुमसे कुछ पूछूंगा और उसका जवाब भी तुम मुझे गाना गाकर ही देना।” इसके बाद शाहरुख खान Marry Me गाना गाते हैं और प्रियंका से गाने में ही जवाब देने के लिए कहा था। प्रियंका ने कहा था कि उन्हें इसका जवाब नहीं मिलेगा।
शाहरुख खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने प्रियंका (Priyanka Chopra) से कहा था कि अगर वो जवाब नहीं देना चाहतीं तो एक किस ही दे दें। ये कहने के बाद उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी को ऐसे शर्मसार नहीं करना चाहिए और वो हंसने लगे।
Must Read: लैविश लाइफ जीती हैं Shraddha Arya
साल 2013 में प्रियंका और शाहरुख ने साथ में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स होस्ट किया था। इस दौरान प्रियंका (Priyanka Chopra) ने उनके और शाहरुख के बारे में उड़ रही अफवाहों पर जवाब दिया था। शाहरुख खान ने उनसे इंडस्ट्री की गॉसिप के बारे में पूछा था। जिस पर प्रियंका ने कहा था, “अभी तक तो कुछ नहीं, पर कल सुबह तक जरूर होगा।” इसके बाद शाहरुख खान ने पूछा था, “क्यों, कल क्या होने वाला है?” फिर प्रियंका ने कहा था, “कल कहीं न कहीं, कुछ न कुछ गॉसिप हमारे बारे में तो आ ही जाएगा क्योंकि आजकल हम जब भी मिलते हैं, कुछ न कुछ बकवास लिखते ही हैं लोग। मैं बांद्रा से गुजर भी रही होती हूं तो लोग लिख देते हैं कि हम लोग छुप-छुप कर मिले।”
