Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद अस्पताल के बाहर दुखों में डूबे पति पराग त्यागी

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का बीती रात (27 जून, 2025) को निधन हो गया. एक्ट्रेस की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है. देर रात शेफाली की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे, जहां एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया गया. शेफाली के निधन के बाद पराग का अस्पताल से निकलते हुए पहला वीडियो सामने आया है.

पराग त्यागी का अस्पताल से निकलते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कार की फ्रंट सीट पर बैठे दिख रहे हैं. वीडियो में एक्टर के चेहरे पर बीवी शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के खोने का गम साफ झलक रहा था. जब पैपराजी जी ने गाड़ी के बाहर से उन्हें कैप्चर करने की कोशिश की तो वे अपने कंपकपाते हाथ से अपनी नम आंखें छुपाते नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

शेफाली जरीवाला के निधन से सदमे में सेलेब्स
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन की असल वजह का अब तक खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है. शेफाली के निधन के बारे में सुनकर सेलेब्स को भी बड़ा झटका लगा है. अली गोनी, मीका सिंह, राजीव अदातिया, काम्या पंजाबी जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी है.

कौन थीं शेफाली जरीवाला?
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) कई फिल्मों और रिएलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं. लेकिन एक्ट्रेस को असल पहचान गाने ‘कांटा लगा’ में अपनी परफॉर्मेंस से मिली और उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जाना जाने लगा. वे पराग त्यागी के साथ डांस रिएलिटी शो नच बलिए 5 और नच बलिए 7 का हिस्सा भी रहीं. वहीं शेफाली 2019 में बिग बॉस 13 में भी नजर आईं.

Must Read: Shefali Jariwala Death: कार्डियक अरेस्ट से शेफाली जरीवाला का निधन