Shehnaaz Gill in Movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ‘किसी का भाई किसी की जान’ से शहनाज गिल ने रिवील किया अपना लुक

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill in Movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों बुलंदियों की ऊंचाई पर हैं। बहुत ही कम समय में शहनाज ने इंडस्ट्री में अपनी खुद की पहचान बना ली है। अब वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं अब शहनाज ने बताया है कि फिल्म में उनका किरदार क्या होगा।

शहनाज ने अपने किरदार का किया खुलासा
रविवार को सलमान खान फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) नजर आ रही हैं। वह वीडियो में अपने रोल के बारे में बताती हुईं नजर आ रही हैं। जिसके मुताबिक वह किसी का भाई किसी की जान में एक चुलबुली लड़की की रोल निभा रही हैं, जिसका नाम सुकून हैं। वीडियो में देख सकते हैं, कैसे शहनाज सबको सुकून देने की बात कर रही हैं। इस वीडियो के बाद से तो फैंस फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटिड हो गए हैं।


इस ईद रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि, शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के अलावा फिल्म में कई चेहरे नजर आने वाले हैं। जिसमें राघव जुअल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, वेंकटेश दग्गुबाती शामिल हैं। वहीं, सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगीं।

Must Read: Dancing on the Grave: अपराध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है प्राइम वीडियो की पहली लोकल डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़ ‘डांसिंग ऑन द ग्रेव’