Shehnaaz Gill New House: शहनाज गिल ने खरीदा नया घर, फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे है बधाइयां
Shehnaaz Gill New House: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को खुशी का एक बड़ा कारण मिला है। शहनाज गिल ने एक नया घर खरीदा है और इसका अपडेट मिस गिल ने खुद अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिया है। इस खबर के बाद फैंस एक्ट्रेस को बधाइयां दे रहे हैं।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने मुंबई में नया घर खरीदा है। फिलहाल, इस घर की कीमत कितनी है, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Shehnaaz Gill Buys A New House In Mumbai.😍#shehnaazgill #house #buy #bollywood #tadkabollywood #viral #virapost #mumbai pic.twitter.com/eSiManCdS4
— Tadka Bollywood (@Onlinetadka) May 2, 2023
शहनाज (Shehnaaz Gill) के फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर उन्हें नए घर की बधाईयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए सोशल मीडिया पर मैसज शेयर किया है।
शहनाज़ (Shehnaaz Gill) ने कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें उनके फैंस के दिल को छू लेने वाले मैसेज हैं, जिसमें वे न केवल उन्हें उनकी नई उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं, बल्कि यह भी उल्लेख करते हैं कि वे इसे अपना मील का पत्थर मानते हैं।
Must Read: Love Again Movie Trailer: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर
बता दें, बीते दिनों शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने चैट शो में नए घर के बारे में बताया था। शहनाज ने देसी वाइब्स चैट शो में स्पेशल गेस्ट यूट्यूबर भुवन बाम के सामने बताया था कि उन्होंने नया घर खरीदा है लेकिन उसमें आने के लिए लोगों को कुछ नियम फॉलो करने होते हैं।
