सुहाना खान-खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग खत्म, सेट से आईं कई तस्वीरें

The Archies

बॉलीवुड डेस्क। फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है और सेट से शूटिंग के आखिरी दिन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इसमें फिल्म की पूरी टीम जश्न मनाते हुए दिखाई दे रही हैं। सुहाना खान, खुशी कपूर, डॉट, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा, अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना स्टारर ‘द आर्चीज’ जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘द आर्चीज’ फिल्म को साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)

इस फिल्म की कहानी हाईस्कूल के लव ट्रायंगल ड्रामा पर आधारित है। फिल्म ‘द आर्चीज’ में सुहाना खान ‘वेरोनिका’, खुशी कपूर ‘बेट्टी’ और अगस्त्य नंदा ‘आर्चीज’ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म और इसके कास्ट को लेकर दर्शक बेहद ही उत्साहित हैं, क्योंकि यह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म है। इन सुपरस्टार्स के बच्चों समेत इस फिल्म में सात नए चेहरे नजर आएंगे।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग के आखिरी दिन की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में पूरी टीम को एक साथ देखा जा सकता है, जिसमें वे जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

The Archies

निर्देशक जोया अख्तर ने मशहूर आर्चीज कॉमिक को फिल्म का रूप दिया है। यह विश्व स्तर पर पसंद की जाने वाली कार्टून कॉमिक है। इसमें आर्ची, बेट्टी, दिल्टन, ईथर, जुग हेड, रेगी और वेरोनिका मुख्य पात्र हैं। यह फिल्म 1960 के दशक के युवाओं की ऊर्जा, आशा और उत्साह से भरी हुई है।