Sidharth-Kiara Wedding Video: भाईयों के साथ कियारा की मंडप में एंट्री सिद्धार्थ को लगाया गले फिर हुए लिपलॉक, वीडियो वायरल

kiara Advani

बॉलीवुड: Sidharth-Kiara Wedding Video: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। कपल की शादी फोटोज लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच न्यूलीवेड कियारा ने अपनी शादी के खास पलों का वीडियो फैस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

कियारा द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने फूलों की चादर तले भाईयों के साथ मंडप में एंट्री मारी।

दूल्हे सिद्धार्थ के पास जाते हुए एक्ट्रेस ने खूबसूरत डांस किया और खूब हंसती नजर आईं। इसके बाद जब कियारा अपने पति के गले में वरमाला पहनाने लगी तो सिद्धार्थ ऊपर उठ गए। हालांकि, बाद में दोनों ने एक दूसरे के गले में प्यार से माला पहनाई। इस दौरान उन पर फूलों की वर्षा की गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

वरमाला के बाद दोनों ने एक दूजे को लिपकिस किया और फिर दोनों हाथ जोड़ एक दूसरे की आंखों में खोए नमस्ते वाला पोज देते नजर आए।

इस वीडियो को शेयर कर कियारा ने कैप्शन में 7.02.2023 लिखा है। ये कपल के सबसे खास दिन की तारीख है।

फैंस सिड-कियारा के शादी के इस खास पलों के वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।