Siddharth Malhotra and Kiara Advani: एक बार फिर ऑनस्क्रीन रोमांस करते दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, शादी के बाद साइन की पहली फिल्म
Siddharth Malhotra and Kiara Advani: बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के बाद दोनों स्टार्स ने अपने काम पर वापसी कर ली है। हाल ही में कियारा आडवाणी ने विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में परफॉर्म किया था। वहीं अब कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाला हैं। कपल के फैंस के लिए इस से बड़ी गुड न्यूज और क्या हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, Siddharth Malhotra और कियारा आडवाणी की जोड़ी पर्दे पर सुपर हिट रही है और कपल एक बार फिर ऑन स्क्रीन रोमांस के लिए रेडी हैं। शादी के बाद दोनों की ये पहली फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी होगी। इतना ही नहीं इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस में बनाया जाएगा।
Siddharth Malhotra ने स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है। खबरों की माने तो, सिद्धार्थ ने ही करण से फिल्म शुरू करने के लिए कहा था। फिल्म का टाइटल अभी अनाउंस नहीं किया गया है। हालांकि अभी तक इस कपल की और से कोई ऑफिशियल कंफरमेशन नहीं हुई है।
View this post on Instagram
शादी से पहले साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ में दोनों एक साथ नज़र आए थे। ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। इसी फिल्म से दोनों की लव-स्टोरी की भी शुरुआत हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे।
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करे तो, कियारा ने फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘आर सी 15’ और ‘मिस्टर लेले’ में नजर आएंगी। तो वहीं Siddharth Malhotra फिल्म ‘योद्धा’ और वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में काम करते नज़र आएंगे।
Must Read: Bheed Movie teaser: राजकुमार राव की ‘भीड़’ के टीजर में दिखा लॉकडाउन के दौरान का दर्द
