Sumbul Tauqeer Khan father marriage: सुंबुल तौकीर के पिता तौकीर ने किया दूसरा निकाह

Sumbul Tauqeer Khan

Sumbul Tauqeer Khan father marriage: टीवी के पॉपुलर शो ‘इमली’ फेम सुंबुल तौकीर (Sumbul Tauqeer Khan) के पिता तौकीर खान ने दूसरी शादी कर ली है। तौकीर खान ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में तलाकशुदा नीलोफर से निकाह किया है। सुंबुल ने पने अब्बा के दूसरे निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब चर्चा बटोर रही हैं।

सुंबुल ने अब्बा तौकीर (Sumbul Tauqeer Khan) के निकाह की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा – “कहो माशाअल्लाह।”

इन फोटोज में सुंबुल (Sumbul Tauqeer Khan) और उनके पिता नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। पिता की शादी में सुंबुल और उनकी बहन सानिया तौकीर काफी एक्साइटेड नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)


दोनों बहनें पिता की शादी में साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। इन्हीं तस्वीरों के साथ सुंबुल (Sumbul Tauqeer Khan) ने मेहंदी फंक्शन की भी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस अपने हाथ में लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं।

हालांकि इन फोटोज में एक्ट्रेस (Sumbul Tauqeer Khan) की दूसरी मां यानी उनके पिता तौकीर की दुल्हन का चेहरा नजर नहीं आया।

Must Read: Ram Charan and Upasana: शादी के 11 साल बाद पापा बने राम चरण, पत्नी उपासना ने दिया बेटी को जन्म

बता दें, सुंबुल (Sumbul Tauqeer Khan) के पिता तलाकशुदा है, उन्होंने सुंबुल और उनकी बहन की अकेले ही परवरिश की है। एक्ट्रेस ने काफी जोर-जबरदस्ती के बाद पिता को दूसरी शादी के लिए राजी किया था और अब वह उनकी दूसरी शादी पर बेहद खुश हैं। वहीं तौकरी की दूसरी पत्नी की बात करे तो नीलोफर भी तलाकशुदा है। पिछली शादी से उन्हें एक बेटी है।