Sumbul Tauqeer Khan: दूसरी शादी करेंगे सुंबुल तौकीर खान के पिता, इस दिन तलाकशुदा निलोफर संग होगा निकाह

Sumbul Tauqeer Khan

Sumbul Tauqeer Khan: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 फेम सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Tauqeer Khan) के पिता तौकीर हसन खान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। पिछले 10 साल से बेटियों के पीछे पड़ने के बाद अब वो शादी के लिए राजी हो गए हैं। तौकीर की वेडिंग डेट भी सामने आ गई है। वह तलाकशुदा निलोफर संग 15 जून को निकाह करने जा रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए सुंबुल तौकीर (Sumbul Tauqeer Khan) ने बताया कि वो और उनकी बहन सानिया पिता की दूसरी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हम बहुत खुश हैं की कोई हमारे परिवार में जुड़ने वाला है। उनके साथ हमें नई बहन भी मिल जाएगी। हमारे पिता ने हमें अकेले बड़ा किया है और वो हमारे लिए सबसे बड़ी इंस्पिरेशन हैं।

सुंबुल (Sumbul Tauqeer Khan) ने कहा, उन्होंने हम दोनों को हमेशा सपोर्ट किया है। मैं और सानिया उनके लिए बहुत खुश हैं। हमारे बड़े पापा इकबाल हुसैन खान ने भी शादी के लिए उन्हें राजी करने में बहुत मदद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुंबुल और सानिया पिछले 10 सालों से अपने पिता को शादी करने के लिए तैयार कर रहे थे।

Must Read: Vicky Kaushal Father: कैंसर पर विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने बोले- डॉक्टरों ने कहा था आप जिंदा नहीं बचोगे

एक पुराने इंटरव्यू में सुंबुल (Sumbul Tauqeer Khan) ने बताया था कि जब वो 6 साल की थीं तब उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे। उन्होंने कहा था- मुझे याद है जब मेरे पेरेंट्स का तलाक हुआ तब मैं 6 साल की थी। हां, हमारी जिंदगी बदल गई थी पर मैं ये नहीं कहूंगी की ये सब बहुत मुश्किल था। मेरे पापा मुझसे बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने हमें मां और पिता दोनों का प्यार दिया है। जब तक हम दिल्ली में रहे, मैं अपनी मां से भी काफी क्लोज थी। इससे मेरे पापा को कोई एतराज नहीं था। लेकिन, फिर हम मुंबई शिफ्ट हो गए और मैं अपनी मां से दूर होती गई।

बता दें, सुंबुल खान (Sumbul Tauqeer Khan) के पिता तौकीर हसन खान अगले हफ्ते गुरुवार को इंटिमेट सेरेमनी में निलोफर संग निकाह करेंगे। नीलोफर का तलाक हो चुका है और उनकी एक बेटी भी है।