Sunjay Kapur Company: संजय कपूर की कंपनी में प्रिया सचदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sunjay Kapur Company: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनकी कंपनी को नया चेयरमैन मिल गया है. संजय की कंपनी सोना कॉमस्टार में ना तो उनकी बहनों और ना ही बच्चों का कोई रोल है. बल्कि उनकी तीसरी बीवी प्रिया सचदेव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इस बीच करिश्मा कपूर अपने बच्चों- समायरा और किआन के साथ दिल्ली पहुंचीं.
संजय कपूर (Sunjay Kapur) के निधन के बाद से ही लोग उनकी कंपनी को टेकओवर करने वाले के बारे में जानना चाहते थे. अब संजय की 31000 करोड़ी कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) में उनकी तीसरी बीवी प्रिया सचदेव को अहम जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें कंपनी की एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया है.
प्रिया सचदेव की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में
प्रिया सचदेव ने लंदन में क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन में एम एंड ए एनालिस्ट की जॉब से अपना करियर शुरू किया था. इसके साथ ही वे बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर काम कर चुकी हैं. प्रिया ऑटोमोटिव रिटेल, इंश्योरेंस और फैशन फील्ड में काम कर चुकी हैं. अब वे अपने दिवंगत पति संजय कपूर की कंपनी में एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर अहम रोल अदा करेंगी.
View this post on Instagram
बच्चों समेत दिल्ली पहुंचीं करिश्मा कपूर
इधर संजय कपूर (Sunjay Kapur) की कंपनी में प्रिया सचदेव को बड़ी जिम्मेदारी मिली, दूसरी तरफ संजय की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर अपने बच्चों समायरा और किआन के साथ आज दिल्ली पहुंची थीं. दिल्ली में संजय कपूर के लिए एक प्रेयर मीट रखी गई थी जिसमें एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ शामिल हुई थीं.
संजय कपूर के कंपनी को मिला नया चेयरमैन
बता दें कि संजय कपूर (Sunjay Kapur) के निधन के बाद उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार का नया चेयरमैन भी चुन लिया गया है. जेफरी मार्क ओवरली कंपनी के नए चेयरमैन बनाए गए हैं. जेफरी 12 फरवरी 2021 से कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे और अब ने कंपनी की कमान संभालेंगे
