Brahmastra: ब्रह्मास्त्र की 5वें दिन भी शानदार कमाई, पहुंची इतने करोड़ के पार
Brahmastra: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ शुक्रवार 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी है. खास बात यह है कि लोगों और क्रिटिक्स से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बावजूद फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. कुछ ही दिनों में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और अभी भी इसकी आग बरकरार है.
5वें दिन भी जबरदस्त कमाई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 13 करोड़ रुपये का बिजनेस करते हुए शानदार बिजनेस किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार के कलेक्शन समेत फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 150.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अगर ‘ब्रह्मास्त्र’ का यह सिलसिला जारी रहा तो जल्द ही यह मल्टीस्टारर फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
Must Read:Air India: उड़ने से पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में लगी आग, टला हादसा
बॉक्स ऑफिस पर खत्म हुआ सूखा
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल चल रहा है. ‘भूल भुलैया 2’ के बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बॉलीवुड पर लगे सूखे को खत्म करने का काम किया है. अयान मुखर्जी की फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड 225 करोड़ का कलेक्शन किया है। रणबीर-आलिया की फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे 37 करोड़ का बिजनेस किया था। फिर दूसरे दिन 42 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 31.5 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर अपना खाता खोला. इसके अलावा फिल्म ने तीसरे दिन 39.5 करोड़ रुपये की कमाई की. वैसे कुल मिलाकर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन फिर भी ‘ब्रह्मास्त्र’ अपनी लागत वसूलने में काफी पीछे है। आपको बता दें कि इस फिल्म को 410 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा ‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में हैं।
