एक हफ्ते में फिल्म ‘अवतार 2’ ने कमा डाले इतने करोड़, आंकड़ें देख उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में तहलका मचाए हुए है। वहीं भारत में भी जेम्स कैमरून की यह साइंस फिक्शन ड्रामा शानदार कमाई कर रही है। यही वजह है कि महज 1 हफ्ते में फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तो आइए जानते हैं कि फिल्म का बॉक्स ऑफि कलेक्शन।
#Avatar is EXTRAORDINARY in Weekend 1… #South circuits EXCELLENT, set new benchmarks… #North sectors SUPERB, mass pockets witness MASSIVE growth on Day 3… Fri 41 cr, Sat 42 cr, Sun 46 cr+. Total: ₹ 129 cr+. Nett BOC. #India biz. All versions. #AvatarTheWayOfWater #Avatar2 pic.twitter.com/qK2n0m9Nzh
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 19, 2022
एक हफ्ते में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
फिल्म 16 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं अपने पहले वीकेंड पर फिल्म ने 128.80 करोड़ का जबरदस्त कमाई की थी। वहीं सोमवार को फिल्म ने 18.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, तो वहीं मंगलवार को 16.65 करोड़ और बुधवार को 15.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
Must Read: ‘बेशर्म रंग’ के बाद अब पठान का दूसरा गाना रिलीज, शाहरुख़ का टशन देख उड़ जाएंगे होश
वहीं गुरुवार को फिल्म ने 13.50 करोड़ कमाए। कुल मिलाकर फिल्म ने अपने पहले हफ्ते 193.30 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। वहीं फिल्म की दूसरे वीकेंड की भी अभी से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और कई सारे टिकट भी बिक चुके हैं। वहीं एडवांस हुकिंग की कमाई भी जोड़ ले तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 235 का बिजनेस किया है।
