टीवी पर वापसी कर रहा है द कपिल शर्मा शो, लेकिन इस कॉमेडियन की रहेगी कमी
The Kapil Sharma Show Update: द कपिल शर्मा शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ये कॉमेडी शो जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाला है. लेकिन अब इस शो से जुड़ी एक खबर सामने आई है जिसे जानकर फैंस का दिल टूट सकता है. अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस खबर की पुष्टि की है और प्रोमो शूट की एक झलक भी दिखाई है. इस वीडियो को देखकर लोग काफी एक्साइटेड हो गए और अब उन्हें अपने पसंदीदा शो का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस अर्चना द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि शो में कोई कॉमेडियन नजर नहीं आने वाला है.
अर्चना ने शेयर किया वीडियो
अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में वीडियो शेयर करते हुए लिखा- @kapilsharmashow प्रोमो शूट के लिए जा रही हूं। जी हां, यह नए रोमांच और नए अवतार के साथ वापस आ रहा है। अधिक विवरण देखें। #thekapilsharmashow #promotions #lovemywork। अर्चना द्वारा दिए गए हिंट के बाद फैंस काफी खुश हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि नए सीजन की कॉमेडियन भारती सिंह नजर नहीं आएंगी।
द कपिल शर्मा शो की फिर होगी वापसी
अर्चना पूरन सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने खुशखबरी दी कि ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द शुरू होने वाला है. उन्होंने बताया कि इस प्रोमो शूट के लिए उन्हें सिर्फ एक लाइन दी गई है और उन्हें वह भी ठीक से याद नहीं है. फिर बाद में मजाक में कहती हैं कि प्रोमो में उनकी कम से कम एक लाइन तो है. आपको बता दें कि इससे पहले कपिल और उनकी टीम के सदस्य कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और सुमोना चक्रवर्ती हाल ही में कनाडा दौरे पर थे. माना जा रहा है कि यह शो सितंबर के मध्य में फिर से टीवी पर वापसी कर सकता है।
भारती सिंह द कपिल शर्मा से बाहर
द कपिल शर्मा शो को लेकर यह भी खबर आ रही है कि कॉमेडियन भारती सिंह नए सीजन में नजर नहीं आएंगी जबकि शो में सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह समेत पूरी टीम नजर आएगी. इसके अलावा शो में 4 नए सदस्य भी नजर आ सकते हैं. शो में भारती सिंह की गैरमौजूदगी से जो सामने आ रहा है उसमें कहा जा रहा है कि उनका नया प्रोजेक्ट आने वाला है. फिलहाल वह सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 शो को होस्ट कर रही हैं।
