गुलाबी नगरी पहुंचे एक विलेन रिटर्न्स के सितारे, जमकर हो रही फैंस को बड़ी ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी
Ek Villain Returns : 19 जुलाई को रिलीज होने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम एवं अर्जुन कपूर, अभिनेत्री तारा सुतारिया और दिशा पटानी आज जयपुर पहुंचे। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री अब्राहम ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि “फिल्म में एक के बाद एक कई सस्पेंस देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि एक्शन थ्रिलर फिल्म लवर्स को फिल्म की यह नई कहानी बेशक पसंद आएगी, जिसमें उनके लिए यह तय कर पाना मुश्किल होगा कि हीरो कौन है और विलेन कौन।“
फिल्म की कहानी से रूबरू कराते हुए अर्जुन कपूर ने कहा “पिछली फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। बेशक उन्हें लग रहा होगा कि कहानी खत्म हो गई है, लेकिन आठ वर्षों के बाद रिलीज़ होने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में हीरो और विलेन की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं होगा। फिल्म इसी सस्पेंस के बारे में है, जिसे लेकर मैं उम्मीद करता हूँ कि यह सभी को बहुत पसंद आएगी।“
तारा सुतारिया ने कहा कि “व्यक्तिगत तौर पर जयपुर मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यहाँ बहुत अपनापन है, जो मुझे यहाँ बार-बार आने की ललक दे जाता है। हमें शहर में बहुत प्यार मिला। मैं उम्मीद करती हूँ कि फिल्म को दर्शक पसंद करेंगे।“
#SoGoodToBeBad as Ek Villian Returns in cinemas on 29 July, with #DishaPatani #TaraSutaria #JohnAbraham & #ArjunKapoor, & Ducati Diavel robbing the scene at the Action Promo Launch!
DOC Mumbai was happy to make some noise at the event, with a beautiful Ducati display as well. pic.twitter.com/i20f4clnK9— Ducati India (@Ducati_India) July 25, 2022
इसे भी पढ़ें- टाटा पावर को हुआ 90 प्रतिशत तक का लाभ, उछलकर 884 करोड़ रुपये हुआ
दिशा पटानी ने कहा, “फिल्म के प्रमोशन के बहाने एक दिन के लिए ही सही, लेकिन गुलाबी शहर आना मुझे बहुत खुश कर गया। यहाँ के खास व्यंजन दाल-बाटी-चूरमा का स्वाद लेना चाहती हूँ। साथ ही दर्शकों से गुजारिश करती हूँ कि फिल्म जरूर देखें।“ ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगा पाना वाकई में मुश्किल है कि जॉन अब्राहम से लेकर दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के किरदारों में आखिर मसीहा कौन है, हीरो कौन है और विलेन कौन है। इसी सस्पेंस के साथ एक्शन से भरपूर यह कहानी आगे बढ़ती है, जिसे देखने का बेसब्री से इंतज़ार जयपुर के दर्शक कर रहे हैं।
एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म को टी-सीरिज़ और एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म के पहले पार्ट यानी एक विलेन का निर्देशन भी मोहित सूरी द्वारा ही किया गया था।
इसे भी पढ़ें- सीरीज जीत के बाद भारत की नजरें क्लीन-स्वीप पर, तीसरे वनडे में ऐसी होगी रणनीति
