तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज: ट्रेलर देख हो जाएंगे लोटपोट – ट्रेलर में दिखी श्रद्धा-रणबीर की अनोखी लव स्टोरी
‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ अपने अनोखे टाइटल की वजह से भी दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया है।
स्टैंड-अप किंग अनुभव सिंह बस्सी, जो फिल्म के साथ अपनी शुरुआत कर रहे हैं, ने इस इवेंट को होस्ट किया और उन्होंने सचमुच अपने मजाकिया वन लाइनर्स के साथ सबको खूब एंटरटेन किया और साल के सबसे मनोरंजक ट्रेलर के लॉन्च के लिए माहोल बना दिया। जब ‘झूठी’ श्रद्धा और ‘मक्कार’ रणबीर ने स्टेज पर निर्देशक लव रंजन को ज्वाइन किया तो किस्सों की बाढ़ आ गई और जिससे ये भी समझ आ गया कि फिल्म की शूटिंग भी उतनी ही मजेदार थी जितनी कि पर्दे पर दिखती है। ट्रेलर में प्रीतम, अमिताभ भट्टाचार्य और अरिजीत सिंह के एक साथ आने के मैजिक के साथ फिल्म में शानदार संगीत की झलक भी दी गई है।
साल 2022 रणबीर कपूर के लिए बेहद खास रहा. इस साल उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई जिसने दुनियाभर में अच्छी-खासी कमाई की. फिल्म भारत की ओर से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म रही. अब देखने वाली बात होगी कि साल 2022 की सफलता को रणबीर इस साल कैसे दोहराते हैं. फिल्म 8 मार्च, 2023 को रिलीज की जानी है.
Must Read: Selfiee Trailer: अक्षय कुमार की सेल्फी का ट्रेलर हुआ रिलीज, 24 फरवरी को बड़े पर्दे पर नजर आएगी फिल्म
बता दें कि दर्शकों को भी यह ट्रेलर पसंद आ रहा है और फैंस भी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान स्टैंड-अप किंग अनुभव सिंह बस्सी पर गया, जो फिल्म के साथ अपनी शुरुआत कर रहे हैं। ट्रेलर में भी बस्सी के मजाकिया अंदाज ने सभी को खूब गुदगुदाया है।
