Trupti Dimri and Karnesh Sharma: ब्रेकअप की खबरों के बीच तृप्ति डिमरी ने शेयर की अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा संग तस्वीरें
Trupti Dimri and Karnesh Sharma: अनुष्का शर्मा के भाई और फिल्ममेकर कर्णेश शर्मा, तृप्ति डिमरी (Trupti Dimri) को डेट कर रहें हैं। लेकिन कुछ समय से कपल के ब्रेकअप को लेकर कुछ अफवाहें फेल रहीं थी। कपल ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सी फोटोज शेयर की थी जो कपल के रिलेशन में होने के हिंट देती थी। लेकिन ब्रेकअप के बाद से दोनो ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया और सारी फोटोज भी हटा दीं थी।
Must Read: Bawaal Movie Trailer: जल्द आएगा फिल्म ‘बवाल’ का ट्रेलर, दुबई में होगा लॉन्च
लेकिन अब ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस (Trupti Dimri) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कर्णेश के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा था, “चाहे आप कुछ भी करें, लोग आपके बारे में बात करेंगे, इसलिए आप वहीं करें जो आपको खुशी दे।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति (Trupti Dimri) जल्द ही रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वो ‘मेरे मेहबूब मेरे सनम’ के लिए विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
