Varun Dhawan gets angry: शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार की मीडिया कवरेज पर भड़के वरुण धवन
Varun Dhawan gets angry: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की 27 जून की रात मौत हो गई. उनकी अचानक मौत से सभी सदमे में हैं. 28 जून को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान मीडिया ने जिस तरह उनके अंतिम संस्कार को कवर किया इस पर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का गुस्सा फूटा है. एक्टर ने कहा है कि कोई भी इंसान नहीं चाहेगा कि उन अंतिम संस्कार इस तरह से कवर किया जाए.
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है और शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार की मीडिया कवरेज पर नाराजगी जताई है. एक्टर ने लिखा- ‘फिर से मीडिया ने एक और शख्स की मौत को असंवेदनशील तरीके से कवर किया है.’
‘कोई भी अपनी अंतिम यात्रा को...’
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने आगे लिखा- ‘मुझे समझ में नहीं आता कि आपको किसी के दुख को क्यों कवर करना है. हर कोई इससे बहुत असहज लग रहा है. इससे किसी को क्या फायदा हो रहा है? और मीडिया में अपने दोस्तों से मेरी रिक्वेस्ट है, इस तरह से कोई भी अपनी अंतिम यात्रा को कवर नहीं करना चाहेगा.’
View this post on Instagram
पारस छाबड़ा भी हुए थे मीडिया पर गुस्सा
इससे पहले एक्टर पारस छाबड़ा भी मीडिया पर भड़कते नजर आए थे. पारस का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पति पराग त्यागी के डॉग को घुमाने पर ट्रोलिंग की खबर को लेकर बोलते दिखे थे.
शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे ये सितारे
शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे. रश्मि देसाई, आरती सिंह, सिंगर सुनीधि चौहान, संभावना सेठ, हिंदुस्तानी भाऊ से लेकर पारस छाबड़ा तक एक्ट्रेस को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे. शेफाली की मौत कैसे हुई इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि कहा जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. एक्ट्रेस जवान दिखने के लिए एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं. हालांकि उनके डॉक्टर का दावा है कि इन दवाइयों से उनकी मौत का कोई कनेक्शन नहीं है.
Must Read: Paresh Rawal in Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की हुई वापसी, अक्षय कुमार से झगड़ा सुलझा
