Varun Dhawan-Natasha Dalal: वरुण धवन-नताशा दलाल ने किराए पर लिया ऋतिक रोशन का घर, जाने वजह

Varun Dhawan-Natasha Dalal

Varun Dhawan-Natasha Dalal New House: बी-टाउन कपल वरुण धवन और नताशा दलाल (Varun Dhawan-Natasha Dalal) हाल ही में एक पेरेंट्स बने हैं। 3 जून को कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है, जिससे दोनों की खुशी का कोई ठिकाना ही नही है। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि वरुण-नताशा बेटी के जन्म के बाद दूसरे घर में शिफ्ट होने वाले हैं। कपल ने एक्टर ऋतिक रोशन का घर किराए पर ले लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन (Varun Dhawan-Natasha Dalal) ने मुंबई के जुहू इलाके में ऋतिक रोशन का घर किराए पर लिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर पिछले कई दिनों से एक घर की तलाश में थे, जो अब पूरी हो गई है। अब वह जल्द ही नताशा और बेटी के साथ यहां शिफ्ट हो सकते हैं।

वहीं, वरुण धवन (Varun Dhawan-Natasha Dalal) के काम की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘बवाल’ में देखा गया था। अब जल्द ही सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास बेबी जॉन, भेड़िया 2 और नो एंट्री 2 जैसी मूवीज भी हैं।

Must Read: Kartik Aaryan Car Collection: चूहों ने कुतर डाली कार्तिक आर्यन की 5 करोड़ की कार, जाने फिर क्या हुआ?