Vicky Kaushal Networth: कैटरीना से शादी के बाद अपार दौलत के मालिक बन चुके हैं विक्की कौशल
Vicky Kaushal Networth: फिल्म ‘मसान’ के जरिए बतौर हीरो हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले विक्की कौशल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. एक्टर ने ‘उरी’, ‘सैम बहादुर’, और ‘छावा’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाया है. विक्की करीब 10 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. ऐसे में अपने दम पर आज एक्टर एक लग्जरी लाइफ जीते हैं और करोड़ों के मालिक भी बन चुके हैं.
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से शुरू किया था. इसमें उनका छोटा सा रोल था. फिर वो बतौर हीरो ‘मसान’ में दिखे और उनकी काम की खूब तारीफ हुई.
लेकिन विक्की (Vicky Kaushal) को असली कामयाबी फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ से मिली. इसमें वो एक आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखे. उनका किरदार इतना दमदार था कि आज भी ये लोगों के दिलों में बसा हुआ है.
View this post on Instagram
आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी कुछ हजार की फीस लेने वाले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आज एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए की मोटी फीस वसूलते हैं.
विक्की (Vicky Kaushal) ने कुछ वक्त पहले रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ के लिए 10 करोड़ रुपए वसूले थे. ये उनकी अभी तक की सबसे ज्यादा फीस है.
वहीं फिल्मों के अलावा विक्की (Vicky Kaushal) की कमाई का जरिया विक्की एंडोर्समेंट और विज्ञापन भी है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसके लिए एक्टर 2-3 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. कार कलेक्शन की बात करें तो विक्की के गैराज में आज मर्सिडीज-बेंज जीएलई, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूबी,बीएमडब्ल्यू 5जीटी जैसी कई मंहगी गाड़िया शामिल है.
वहीं हर जिंदगी की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पिछले 10 सालों में करीब 140 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं. मुंबई में एक्टर एक आलीशान घर में रहते हैं. जिसका किराया लाखों रुपए है. बता दें कि विक्की कौशल ने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से शादी की है. दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद है.
