मलाइका अरोड़ा का चूड़ियां खनकाते हुईं ठुमके लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल
Malaika Aroraअपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका चूड़ियों के साथ डांस कर रही हैं। दरअसल, सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस सोफी चौधरी का नया गाना ‘गोरी है’ यूट्यूब पर खूब पॉपुलर हो रहा है. ऐसे में मलाइका अरोड़ा और सोफी ने मिलकर इस गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो बनाया.
वायरल हो रहा वीडियो
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. मलाइका जहां ऑफ-व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम में दिखीं, वहीं सोफी ने ऑरेंज ट्यूब टॉप के साथ ब्लू डेनिम को स्टाइल किया। दोनों साथ में सोफी के नए गाने ‘गोरी है कलाइयां’ का हुक स्टेप डांस कर रहे हैं. अब मलाइका और सोफी का ये डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
इस वजह से हम रीमिक्स बनाते हैं
आपको बता दें कि सोफी चौधरी अक्सर हिट गानों के रीमिक्स बनाती हैं। हाल ही में अपने गाने गोरी है कलाईयां के लॉन्च इवेंट में उन्होंने बताया कि क्यों वो पुराने गानों का रीमिक्स बनाती हैं. दरअसल, सूफी को लगता है कि लोगों को आज और आने वाले कल के गाने ज्यादा देर तक याद नहीं रहते। लेकिन पुराने गानों में इमोशन है. आज भी लोग पुराने गाने गुनगुनाते हैं। इसलिए सौफी पुराने गानों को नया टच देकर बनाती है।
