विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ ने मचाई नई ‘आफत’, रिलीज हुआ नया सॉन्ग

Liger Song Aafat

Liger Song Aafat : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ का गाना आफत रिलीज कर दिया गया है।

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ को चर्चा में है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का गाना आफत रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। मेकर्स ने गाने में अनन्या को ‘खूबसूरत ड्रामा क्वीन’ के रूप में पेश किया, जो फिल्म में विजय देवरकोंडा की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं।

READ MORE : राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में भारत ने जीते छह पदक, बजरंग, दीपक, साक्षी के स्वर्ण पदक


Liger Song Aafat : फिल्म लाइगर का गाना ‘आफत’ तनिष्क बागची और जहरा खान द्वारा गाया गया एक रोमांटिक ट्रैक है। लाइगर में विजय देवरकोंडा एक मार्शल आर्ट फाइटर के रूप में नजर आने वाले हैं और दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन उनके प्रतिद्वंद्वी होंगे। पुरी जगन्नाध निर्देशित यह फिल्म इस साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म ‘लाइगर’ का ये सॉन्ग तो अपनी जगह मजेदार है ही, मगर गाने (Liger Song Aafat) का वीडियो भी बहुत दिलचस्प है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के बेहतरीन आउटफिट्स और उनका दमदार स्वैग तो मजेदार लग ही रहा है। मगर कैमरे की शानदार कलाकारी वीडियो में और भी जबरदस्त फील दे रही है। बीच पर पानी और एक गुफा टाइप जगह के बीच कैमरा विजय और अनन्या की केमिस्ट्री का मूड बहुत बेहतरीन कैप्चर कर रहा है।

READ MORE : अफगानिस्तान की राजधानी में हुआ बम विस्फोट, 8 की मोत और 20 लोग गंभीर रुप से घायल