Urfi Javed New Look: टेलीफोन ड्रेस में उर्फी जावेद का धमाल देखा, जारी हुआ वीडियो
Urfi Javed New Look: ड्रीम गर्ल 2 के पोस्टर सामने आने के साथ ही दुनिया भर में धूम मचा दी है! ऐसे में दर्शकों के उत्साह में एक मजेदार ट्विस्ट को सेंसेशनल इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने जोड़ा है। बता दें कि उर्फी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट क्रिएशन दिल का टेलीफोन ड्रेस को सोशल मीडिया पर पेश किया, जिसे फ़ोन के वायर से तैयार किया गया था।
अपने लेटेस्ट वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) को अपनी अंदर की ड्रीम गर्ल को दिखाते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि उन्हें फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। एक दिल खुश कर देने वाले वीडियो में, वह उत्साह से भरपूर अपनी प्यारी BFF, पूजा की वापसी की घोषणा कर रही है। फिल्म के ट्रेलर के लिए बेकरारी साफ़ देखी जा सकती है। उर्फी जावेद का उत्साह उन लाखों प्रशंसकों की भावनाओं को प्रतिबिंबित करती है जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
दिल का टेलीफोन ड्रेस किसी फैशन स्टेटमेंट से कहीं ज्यादा है, यह एक मस्ती भरी क्रिएशन है। उर्फी (Urfi Javed) की सहेजता की कोई सीमा नहीं है क्योंकि वह अपने अनोखे ड्रेसेस के जरिए से ड्रीम गर्ल 2 के सार को प्रस्तुत करती है, जिससे हम सभी उनकी क्रिएटिविटी से आश्चर्यचकित हो जाते हैं। जैसा कि ड्रीम गर्ल 2 की एक झलक ने दुनिया भर में उत्सुकता को बढ़ा दिया है, ऐसे में इसके मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज के लिए बने रहें और ड्रीम गर्ल 2 के साथ एक आकर्षक सिनेमाई सफर को एन्जॉय करने के लिए तैयार रहें।
Must Read: जानिए Bobby Deol की आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में
