भूमि पेडनेकर ने हाल ही में ह्यूंडई इंडिया कोचर वीक 2025 में रैंप वॉक की। उनके शाही लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
भूमि पेडनेकर का बेज लहंगे में रैंप पर उतरते ही कातिलाना अंदाज देखने को मिला। फ्लोरल जैकेट, रॉयल जूलरी में भूमि ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।
भूमि पेडनेकर ने खूबसूरत सा बेज कलर का लहंगा पहना था, जिसमें हल्के हाथों की कढ़ाई थी। उनका ब्लाउज बिना स्लीव्स वाला था।
भूमि पेडनेकर के लहंगे में डीप नेकलाइन था। उस पर भी बेहद सुंदर कढ़ाई और लेस का काम किया हुआ था।
भूमि पेडनेकर की स्कर्ट पर गोल्डन और ब्राउन फ्लोरल वाली कढ़ाई की हुई थी। साथ में सीक्विन वाली वेस्टलाइन और शाइनी गोटा पट्टी बॉर्डर ने एक्स्ट्रा ग्लो दिया।