सोने से बना लहंगा जाने Radhika Merchant के लहंगे की खासियतें
12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधे हैं। इस दौरान अंबानी परिवार का राॅयल लुक खूब वायरल हुआ।
शादी के लिए राधिका के ब्राइ़डल लुक को खास तरह से तैयार किया गया। राधिका मर्चेंट ने विदाई के लिए सुर्ख लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा चोली चुना।
राधिका के इस लहंगे को मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वे लाल लहंगे और गोल्डन ब्लाउज में नजर आईं।
राधिका के इस लहंगे और ब्लाउज पर असली सोने के करचोबी का वर्क था। यह कारीगरी पारंपरिक आभो और कच्छ, गुजरात की समृद्ध कपड़ा विरासत से प्रेरित है।
राधिका ने लाल रंग के मल्टी-पैनल बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना था। जालीदार डिजाइन वाला घूंघट और फिनिशिंग टच के तौर पर बुना हुआ बनारसी दुपट्टा कैरी किया था।
मनोरंजन की खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें...