Ranbir Kapoor ने मां नीतू कपूर के साथ किया गणपति विसर्जन
रणबीर कपूर ने भी गणपति जी का विसर्जन कर दिया है। वह अपनी मां नीतू कपूर के साथ बप्पा को विदाई देते हुए नजर आए।
बप्पा के विसर्जन के दौरान रणबीर कपूर ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। जबकि नीतू कपूर भी ट्रेडिशनल लुक में ही देखने को मिली।
गणपति विसर्जन में आलिया देखने को नहीं मिली। रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के बिना गणपति विसर्जन किया।
रणबीर अपने घर से खुद अपने हाथों में बप्पा की मूर्ति लिए हुए नजर आए। जबकि नीतू कपूर ने अपने हाथ में कलश पकड़ रखा था।
गणपति विसर्जन के दौरान एक्टर नंगे पैर नजर आए। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहन रखा था. वहीं नीतू कपुर सलवार सूट में नजर आईं।
मनोरंजन की खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें...