श्रद्धा कपूर अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वह अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीतती रहती हैं।
श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह बॉसी लुक में दिखाई दे रही हैं।
तस्वीरों में श्रद्धा ऑफ व्हाइट कलर के कोट-पैंट में नजर आ रही हैं। कोट-पैंट में गोल्डन थ्रेड का वर्क किया गया है।
श्रद्धा ने अपने इस ब्लेजर लुक को एक्सेसरीज से पूरा किया है। उन्होंने ने गले में मल्टीलेयर चेन, हाथों में रिंग और कानों में छोटे-छोटे इयररिंग्स पहने हुए हैं।
श्रद्धा ने इस लुक में अपने बालों को ओपन रखा हुआ है। सिंपल से मेकअप के साथ में उन्होने अपने लुक को पूरा किया है।