Shilpa Shetty and Raj Kundra की लव स्टोरी

राज कुंद्रा शिल्पा से शादी करने से पहले एक शादी और कर चुके थे। उनकी पहली शादी कविता नाम की महिला से साल 2003 में हुई थी।

राज ने शिल्पा से शादी की थी। कहा ये भी जाता है कि शिल्पा के कारण ही कविता का घर टूटा था। शिल्पा पर होम ब्रेकर होने के आरोप भी लगे थे।

शिल्पा शेट्टी से राज कुंद्रा पहली बार यूके के शो 'बिग ब्रदर' के बाद प्रोडक्ट प्रमोशन के सिलसिले में मिले थे।

बाद में शिल्पा और राज के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी थी। उस समय शिल्पा भी सिंगल थीं और राज भी तलाक का दर्द झेल रहे थे।

शिल्पा और राज ने धूमधाम से शादी रचा ली थी। इस कपल की शादी नवंबर 2009 में हुई थी। दोनों ने 2012 में बेटे वियान का वेलकम किया था।