OMG 2: ओएमजी 2 में वकील के किरदार में नजर आएंगी यामी गौतम
OMG 2: अक्षय कुमार और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म का पोस्टर 4 जुलाई 2023 को रिलीज किया गया था। जिसमें अक्षय का लुक देखकर हर कोई हैरान और परेशान है। ‘ओएमजी 2’, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
अब इसी के चलते फिल्म (OMG 2) से यामी गौतम का लुक भी सामने आ गया है। उनके किरदार का नाम ‘कामिनि माहेश्वरी’ है। एक्ट्रेस फिल्म में वकील को रोल प्ले करेंगी। लोग यामी को वकील के रोल में पहले भी देख चुकें हैं, लेकिन इस बार केस कुछ अलग ही होने वाला है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का रोल प्ले करेंगे।
Miliye Kamini Maheshwari se ⚖️#OMG2 in theatres on August 11!
Teaser drops soon.@akshaykumar @TripathiiPankaj @raiamitbabulal #JyotiDeshpande @AndhareAjit @VipulDShahOpti @ashwinvarde @bahlrajesh #DrChandraprakashDwivedi @vbfilmwala @HemalAThakkar @yoswaroop #CapeOfGoodFilms… pic.twitter.com/SVJoeWygyH— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) July 6, 2023
अक्षय कुमार ने भी यामी गौतम का लुक शेयर किया है। उन्होंने लिखा ‘सच वही है जो साबित किया जा सके, सच की लड़ाई शुरू होने जा रही है, टीजर जल्द ही रिलीज होगा।’ ‘ओएमजी’ (OMG 2) में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था और उनके साथ परेश रावल लीड रोल में थे। इस बार अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल निभाने वाले हैं।
Must Read: Salaar Movie Teaser: प्रभास की ‘सालार’ का धांसू टीजर, जाने फैंस के रिव्यु
