Priyanka Chopra ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, फैंस बोले- पापा निक पर गई है बेटी!
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं । एक बेटी की मां प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के चहरे को मीडिया से छुपाती आई हैं लेकिन अब फ़ाइनली उन्होंने अपनी बेटी मालती के चेहरे दिखा दिया है । दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरा साफ़-साफ़ नजर आ रहा है । सोशल मीडिया पर मालती की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं ।
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का चेहरा रिवील किया
दरअसल, प्रियंका हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, यहां से उनकी बेटी के साथ कई फोटोज सामने आए हैं । बेटी मालती मैरी के साथ प्रियंका की यह पहली पब्लिक अपीरियंस थी । प्रियंका, निक जोनस और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान इवेंट में पहुंची थीं । यहां वह मालती के साथ जोनस ब्रदर्स की खुशी में शामिल हुईं । व्हाइट कलर के टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में मालती बेहद क्यूट लग रही थी। वहीं, प्रियंका मालकी को अपनी गोद में लिए नजर आईं ।
एक इवेंट में सामने आईं मालती की तस्वीरें
Priyanka Chopra reveals daughter Malti Marie’s face for the first time as both mommy and daughter steal the show at Jonas Brothers’ Hollywood Walk of Fame ceremony. ❤️ 👶
PC: Getty Images #priyankachopra #maltimariechoprajonas #malti #nickjonas pic.twitter.com/ipXtiVA2xB
— Pinkvilla (@pinkvilla) January 31, 2023
प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में मालती प्रियंका की गोद में बैठी हुई हैं और निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं । ऐसे में प्रियंका मालती को अपनी गोद में खड़ा करके निक की तरफ इशारा करती हैं । वीडियो में मालती को देख फैंस काफी खुश हैं और अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं ।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी पर की थी बात
हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने वोग के साथ इंटरव्यू में अपनी सरोगेसी जर्नी के बारे में कई खुलासे किए थे. एक्ट्रेस ने कहा था, “मुझे मेडिकल कॉम्पलीकेशनंस थीं. यह एक जरूरी कदम था और, मैं बहुत ग्रेटिट्यूड हूं कि मैं उस स्थिति में थी जहां मैं ऐसा कर सकती थी.” बता दें कि न्यू मॉम पर प्रेग्नेंसी ‘आउटसोर्स’ करने और यहां तक कि वॉम्ब को ‘किराए पर लेने’ और ‘रेडी-मेड’ बच्चे को चुनने का आरोप लगाया गया था.

प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द अमेज़न प्राइम वीडियो पर अपनी पहली वेब सीरीज़, ‘सिटाडेल’ में नज़र आएंगी. उनके हॉलीवुड लाइनअप में ‘लव अगेन’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ भी हैं और उनकी किटी में बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले ज़रा’ भी है. इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे और इसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी अहम रोल प्ले करेंगी.
