Swara Bhaskar Marriage: स्वरा भास्कर ने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद संग की कोर्ट मैरिज, प्रोटेस्ट से शुरू हुई थी लवस्टोरी

Swara Bhaskar

Swara Bhaskar Marriage: बधाई हो भई, बधाई हो, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है. स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो और शेयर की है, जिसमें उनके हाथों पर रची मेहंदी नजर आ रही है. साथ ही स्वरा ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें इनकी लव स्टारी की शुरुआत कैसे हुई यह बताया है.

स्वरा ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा और फहद की लव स्टोरी की शुरुआत प्रोटेस्ट से हुई. इसका जिक्र करते हुए स्वरा ने वीडियो में यह भी बताया है कि दोनों की पहली सेल्फी भी प्रोटेस्ट के दौरान ही ली गई थी. इसके बाद फहद ने अपनी बहन की शादी में स्वरा को इनवाइट किया था. जिसका जवाब देते हुए स्वरा ने ट्विटर पर लिखा था कि मैं मजबूर हूं. शूटिंग से निकल नहीं पाऊंगी, इस बार माफ करना दोस्त. कसम है, तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी.

स्वरा वीडियो में बता रही हैं कि दोनों के बीच साल 2019 दिसंबर में प्रोटेस्ट के दौरान पहले जान-पहचान हुई. फिर दोस्ती और बाद में यही दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई. दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं और बात शादी तक आ पहुंची. वीडियो के कैप्शन में स्वरा भास्कर ने अपने दिल की बात लिखी है. स्वरा ने लिखा, “कई बार आप दूर देखते हो और बड़ी चीजों पर फोकस करते हो जो शायद आपके एकदम नजदीक होती हैं. और यह आपके पास हैं, इसके बारे में आपको अंदाजा ही नहीं होता है. हम प्यार ढूंढ रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली. और उसके बाद हम दोनों एक-दूसरे से मिले. फहद जिरार अहमद, तुम मेरे दिल में हो. दिल में उथल-पुथल है, पर यह सिर्फ तुम्हारा है.”

Must Read: सामने आई सिद्धार्थ-कियारा की शादी की अनसीन फोटो, दिल खोलकर किया डांस

फहद ने री-पोस्ट किया वीडियो
फहद ने स्वरा के वीडियो को ट्विटर पर री-पोस्ट किया है. कैप्शन में लिखा है- मैं नहीं जानता था कि तुम्हारे दिल की यह उथल-पुछल इतनी खूबसूरत हो सकती है. मेरा हाथ थामने के लिए तुम्हारा शुक्रिया लव, स्वरा भास्कर.

स्वरा और फहद ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत 6 जनवरी, 2023 में शादी रचाई. एक्ट्रेस ने 8 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनका सिर एक मिस्ट्री मैन के हाथ पर रखा नजर आया था. दोनों बेड पर लेटे थे. और दोनों में से किसी का भी चेहरा नहीं दिख रहा था. तब भी फैन्स कयास लगा रहे थे कि स्वरा रिलेशनशिप में हैं. स्वरा ने फोटो कैप्शन में हिंट देते हुए लिखा था कि यह शायद प्यार हो सकता है.

वैसे आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने कई सालों तक राइटर हिमांशु शर्मा को डेट किया था पर साल 2019 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. हिमांशु अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और स्वरा ने फहद संग शादी रचा ली है.

कौन हैं फहद अहमद?
स्वरा भास्कर ने जिससे शादी की है, वह समाजवादी पार्टी के नेता हैं. महाराष्ट्र सपा युवजन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. फहद, यूपी के बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इन्होंने पढ़ाई की है. अभी, टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई में पीएचडी कर रहे हैं. सीएए एनआरसीसी आंदोलन के दौरान इनकी मुलाकात स्वरा भास्कर से हुई थी.