Hiramandi First look: संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Hiramandi Web Series

बॉलीवुड: Hiramandi First look: बॉलीवुड के मशहुर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अब वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। वह जल्दी ही अपनी पहली सीरीज हीरामंडी लेकर आ रहे हैं। वहीं अब इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, रिचा चड्डा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

हीरामंडी का फर्स्ट लुक हुआ आउट
हीरामंडी का फर्स्ट लुक नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें सबसे पहले संजय लीला भंसाली का नाम दिखाई देता है। इसके बाद अदिति राव हैदरी, रिचा चड्डा, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, शर्लिन सेगल और आखिरी में मनीषा कोइराला की झलक दिखाई गई है। सभी एक्ट्रेसेस येलो रंग के आउटफिट में रॉल नजर आ रही हैं।

तवायफों की कहानी है हीरामंडी
ये सीरीज 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल वाली पृष्ठभूमि के खिलाफ तवायफों और उनके गार्डियन की कहानियों के जरिए एक चकाचौंध करने वाले जिले, हीरामंडी की कल्चरल रिएलिटी की झलक शोकेस करती है। संजय लीला भंसाली की बाकी कहानियों की तरह, हीरामंडी में अनूठी रचनाएं और म्यूजिक होगा, जो दर्शकों को बांधे रखेगा। ये सीरिज नेटफ्लिक्स पर रीलिज की जाएगी।