Tera Hua Song: फैंस को बेहद पसंद आ रहा फिल्म ‘बैड बॉय’ का तेरा हुआ गाना
Tera Hua Song: बीते रविवार को सिने अवार्ड्स में बी-टाउन की नई जोड़ी नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन स्टारर फिल्म ‘बैड बॉय’ का पहला सॉन्ग रिलीज किया गया। यह एक रोमांटिक ट्रेक है जिसे अरिजीत सिंह और ज्योतिका टांगरी ने अपनी आवाज दी है। यह गीत एक ताजी हवा की तरह महसूस होता है क्यूंकी इसके बोल बहुत ही मधुर हैं।
ट्रैक को सेंट पीटर्सबर्ग, रूस के खूबसूरत इलाकों में शूट किया गया है और इसमें नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन की सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई गई है। ‘तेरा हुआ’ को सोनिया कपूर रेशमिया ने लिखा है और संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।
नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन के अलावा, बैड बॉय में जॉनी लीवर, शाश्वत चटर्जी, राजपाल यादव, राजेश शर्मा और दर्शन जरीवाला हैं। ‘बैड बॉय’ का निर्देशन जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।
‘बैड बॉय’ का निर्माण अंजुम कुरैशी और साजिद कुरैशी ने इनबॉक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है।
Must Read: Martin Film Teaser: ध्रुवा सरजा की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘मार्टिन’ का टीजर हुआ रिलीज
